पिथौरा : पान ठेला के सामने 04 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्... - CG Sandesh

पिथौरा : पान ठेला के सामने 04 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

पिथौरा पुलिस को 28 जून 2022 को मुखबीर से सूचना मिली की ग्राम लाखागढ में एक व्यक्ति महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है पुलिस स्टाफ अमरदास के पान ठेला के सामने तलब कर मुखबीर सूचना से अवगत कराकर पूछताछ करने पर अपना नाम अमरदास पिता गिरधारीदास रात्रे उम्र 42 साल साकिन वार्ड नं 10 लाखागढ थाना पिथौरा जिला महासमुंद बताये तथा अपने पान ठेला में रखे एक पीला रंग की 05 लीटर वाली प्लास्टिक जरकीन में करीब 04 लीटर हाथ भट्टी निर्मित महुआ शराब किमती 800 रूपये को जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा कृत्य धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.



अन्य सम्बंधित खबरें