CG ब्रेकिंग : मौत बनकर बरसी बारिश, बाजार में आकाशिय बिजली गि... - CG Sandesh

CG ब्रेकिंग : मौत बनकर बरसी बारिश, बाजार में आकाशिय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, कई घायल

जशपुर। जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां आकाशिय बिजली (lightning) गिरने से तीन ग्रामीणों की मौत हो गई है। घटना के बाद से इलाके में अफरा तफरी का माहौल है। मामला जशपुर जिले के सन्ना थाना क्षेत्र (Sanna area of ​​Jashpur district) का है।

बताया जा रहा है कि अभी अभी जिले के सन्ना क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार डांड (weekly market dand) में अचानक तेज बारिश के साथ आकाशीय गिरने से 3 लोगों की मौत हो गई है। घटना के बाद लोगों में अफरा तफरी मच गई है। मृतकों में संजू राम (11) पिता बिगु राम निवासी मधुपुर कवई, भीखनाथ (23) पिता संतरु ग्राम बम्हनी और विजय मिंज (56) पिता आह्लाद रानी बगीचा जशपुर बताए जा रहे हैं. घायलों का ईलाज चल रहा है। अन्य लोगों को मामूली झटके आए है. जिनका प्राथमिक उपचार सन्ना अस्पताल में किया जा रहा है। पुलिस शव पंचनामा कर पीएम की कार्यवाही में जुटी हुई है। जिला कलेक्टर रितेश अग्रवाल ने बताया कि घटना की सुचना पर तत्काल रेस्क्यू दल रवाना किया गया है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें