CG : महिला को घर में अकेला पाकर बिगड़ी चौकीदार की नियत, करने ... - CG Sandesh

CG : महिला को घर में अकेला पाकर बिगड़ी चौकीदार की नियत, करने लगा गंदी हरकत, अब गिरफ्तार

अभनपुर। राजधानी से लगे अभनपुर (Abhanpur ) से छेड़छाड़ (tampering) का मामला सामने आ रहा है। यहाँ 35 वर्षीय महिला से एक चौकीदार ने छेड़छाड़ की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बताय जा रहा है बीती शाम अभनपुर थाने में 35 वर्षीय महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वहाँ काम करने वाले चौकीदार नरेंद्र साहू (Chowkidar Narendra Sahu) द्वारा महिला को घर मे अकेला पाकर उसके साथ छेड़छाड़ व गलत हरकत करने की कोशिश कर रहा था, महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 354, 454, 506 भा द वी के तहत मामला दर्ज कर आरोपी नरेंद्र साहू निवासी जवाई बांधा को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश करने के लिए भेज दिया है। आगे की जांच जारी है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें