सांकरा : गुमटी में लोगों को शराब पिलाते एक गिरफ्तार
सांकरा पुलिस को 28 जून 2022 को मुखबीर से सूचना मिली कि छाबडा पेट्रोल पंप सांकरा के पास गुमटी में लवकुश पांडे लोगों को शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ तथा गवाहों के साथ घटना स्थल पर जाकर शराब रेड की कार्यवाही किये पीने वाले पुलिस को देख भाग गये शराब पिलाने वाला लवकुश पांडे पकडा गया.
जिसके कब्जे से 04 नग खाली शीशी जिसमें देशी शराब की गंध आ रही है, 04 नग प्लास्टिक डिस्पोजल गिलास जिसमें देशी शराब की गंध आ रही थी, 04 नग खाली पानी पाऊच खाली को गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें