पटेवा : मोटर सायकल के ठोकर से पुल किनारे खड़े व्यक्ति की मौत
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक टिकम महिपाल पिता धनीराम महिपाल उम्र 25 वर्ष साकिन सिनोधा थाना पटेवा जिला महासमुन्द का मर्ग जांच किया । पुलिस ने घटनास्थल निरीक्षण, पुछताछ मर्ग जांच पर पाया गया कि 17 जून 2022 को टिकम महिपाल ग्राम सिनोधा के नैनी नाला के पुलिया ऊपर किनारे में खड़ा था कि शाम करीबन 07-30 बजे ग्राम रूमेकेल की ओर से आ रही मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GQ 3078 के चालक द्वारा मोटर सायकल को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते लाकर टिकम महिपाल को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया ।
एक्सीडेन्ट से टिकम महिपाल के सिर में चोट आया था जिसे ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल तुमगांव ले गये थे बाद रिफर करने पश्चात डाक्टर बी. आर. अम्बेडकर अस्पताल रायपुर ले गये, जहां डाक्टर द्वारा चेक करने पर मृत घोषित कर दिये थे । मर्ग जांच पर मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GQ 3078 के चालक का कृत्य अपराध धारा 304(A) भादवि का घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।