महासमुंद : नहर नाली के पास अवैध शराब पिलाते एक गिरफ्तार
महासमुंद पुलिस को 30 जून 22 को मुखबीर से सूचना मिला की ग्राम जीवतरा में एक व्यक्ति पंचराम कुमार नहर नाली के पास ग्राम जीवतरा में अवैध रूप से लोगो को शराब पीने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ ग्राम जीवतरा नहर नाली के पास गये जहां पर आरोपी पंचराम कमार लोगों को शराब पीने पिलाने के लिए डिस्पोजल गिलास की सुविधा प्रदान कर रहा था, शराब पीने वाले लोग पुलिस को देखकर भाग गये पूछताछ पर अपना नाम पंचराम कमार पिता स्व0 लुकुराम कमार उम्र 30 वर्ष सा0 जीवतरा थाना व जिला महासमुन्द का रहने वाला बताया.
आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक पोलिथीन में 100 एमएल देशी महुआ शराब भरी हुई किमती 30 रूपये एवं तीन डिस्पोजल गिलास को गवाह के समक्ष जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें