पिथौरा : गोपालपुर में घर के बाहर परछी में लोगों को शराब पीला... - CG Sandesh

पिथौरा : गोपालपुर में घर के बाहर परछी में लोगों को शराब पीलाते एक गिरफ्तार

पिथौरा पुलिस को 01 जुलाई 2022 को मुखबीर से सुचना मिली की ग्राम गोपालपुर में एक व्यक्ति अपने घर के बाहर परछी में लोगों को अवैध रूप से शराब पीलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ मौका पहुंचकर दबिश दिया जहां एक व्यक्ति लोगों को शराब पीलाने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा गया.


जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम जैतराम मिर्धा पिता स्व. इंद्रो मिर्धा उम्र 50 वर्ष साकिन गोपालपुर थाना पिथौरा जिला महासमुंद का होना बताया शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गये। आरोपी के कब्जे से 02 नग सफेद रंग की झिल्ली पाऊच, 02 नग डिस्पोजल का गिलास महुआ शराब के गंध जप्त किया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें