CG : सट्टे की लत ने ली युवक की जान, फंदे पर लटकती मिली लाश - CG Sandesh

CG : सट्टे की लत ने ली युवक की जान, फंदे पर लटकती मिली लाश

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले में शनिवार दोपहर एक युवक ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवक का शव उसके ही घर में पंखे से लटकता हुआ मिला। बताया जा रहा है कि युवक क्रिकेट में सट्‌टा लगाने का आदी हो गया था। इसके लिए उसने रुपए भी ब्याज पर लिए थे। देनदारों ने वसूली का दबाव बनाया तो रुपए नहीं लौटा पाने के कारण परेशान होकर युवक ने खुदकुशी कर ली। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, भर्रापारा निवासी महेंद्र प्रजापति कुम्हार का काम करता था और ईंटें बनाकर बेचता था। इसी से उसका परिवार चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोपहर में परिजन उसे खाने के लिए बुलाने कमरे में गए तो देखा कि पंखे से शव लटक रहा है। इस पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को उतरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया सूदखोरों से परेशान होकर फांसी लगाने की बात आ रही है।

पहले भी की थी जान देने की कोशिश

परिजनों ने पुलिस को बताया कि महेंद्र कुछ समय से क्रिकेट में सट्टा लगाने और हार जाने के चलते काफी कर्ज में डूब गया था। उसने सट्टा लगाने के लिए सूदखोरों से भी काफी कर्ज लिया था। सूदखोर उससे लगतार अपने रुपए के लिए दबाव बना रहे थे। इसके पहले भी युवक फांसी लगाने की कोशिश कर चुका था, लेकिन तब बचा लिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

भ्रष्टाचार को बढ़ावा और मुख्यमंत्री के जीरो टोलरेंस निति को चुनौती देता जनसंपर्क विभाग, पीजीपोर्टल, जनशिकायत, सीएमहेल्पलाइन लाइनपर की गई शिकायत सब बेअसर


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें