छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री से दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में ... - CG Sandesh

छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री से दुष्कर्म, आरोपियों की तलाश में पुलिस

बिलासपुर जिले के मस्तूरी क्षेत्र में छत्तीसगढ़ी फिल्म अभिनेत्री से दुष्कर्म का मामला सामने आया है. अभिनेत्री ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज करायी है. पुलिस ने साथी कलाकार और उसके दोस्त के खिलाफ जुर्म दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आरोपित पुलिस की पकड़ से बाहर हैं. उनके ठिकाने पर पुलिस लगातार दबिश दे रही है. जिले में रहने वाली 23 वर्षीय युवती की पहचान वेदपरसदा में रहने वाले युवक से हुई थी. दोनों छत्तीसगढ़ी फिल्मों में काम करते थे.

एक साल पहले दोनों फिल्मों में काम करने के लिए रायपुर चले गए. वहां से एक अन्य युवती और उसका साथी दोनों के साथ बिलासपुर आए. रात हो जाने के कारण युवक ने अभिनेत्री और उसकी सहेली को वेदपरसदा चलने के लिए कहा. वेदपरसदा में आरोपित युवक के घर युवतियां एक कमरे में ठहरी थीं. रात को युवक ने दरवाजा खटखटाया. इस पर युवतियों ने दरवाजा खोल दिया. दरवाजा खुलते ही एक युवक अंदर घुस गया. वहीं, दूसरे युवक ने अभिनेत्री के साथ ठहरी युवती को हाथ पकड़कर खींचते हुए बाहर निकाल दिया.
इसके बाद बाहर से दरवाजा बंद कर युवती को साथ ले गया. युवक और अभिनेत्री कमरे में बंद थे. अंदर युवक ने अभिनेत्री से दुष्कर्म किया. इसके बाद उसने शादी कर साथ निभाने की बात कही. इस पर अभिनेत्री ने इसकी शिकायत थाने में नहीं की. बाद में युवक शादी से मुकर गया. इस पर अभिनेत्री ने मामले की शिकायत मस्तूरी थाने में की है.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें