सांकरा : माँ-बाप व भाई ने लाठी, डंडे, चप्पल से की पिटाई  - CG Sandesh

सांकरा : माँ-बाप व भाई ने लाठी, डंडे, चप्पल से की पिटाई

सांकरा थाना अंतर्गत ग्राम बगारदहरा माँ बाप व भाई ने मिलकर की पिटाई, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

सुधीर यादव ने पुलिस को बताया कि वह रोजी मजदुरी का काम करता है कि 01 जुलाई 22 को रथ यात्रा होने से वह अपने घर के बाहर में खडा था। उसके घर के सामने गली में एक लडका मोटर सायकल को जोर से चलाते जा रहा था जिसे वह देखकर क्यु जोर से चला रहा है कहकर गाली गलौच दिया तो गाली गलौच को सुनकर उसका भाई सौदागर यादव, पिता जयमल यादव, मां सुशीला यादव तीनो उसके मेहमान को गाली गलौच कर रहा है कहकर घर के आंगन में करीबन 16.00 से 17.00 बजे के मध्य् उसे तीनो एक राय होकर अशलील गंदी गंदी गाली गलौच कर उसका भाई सौदागर यादव अपने हाथ में रखे बांस का डंडा, पिता जयमल यादव ने चप्प्ल से एंव मां सुशीला यादव ने हाथ मुक्का से मारपीट किये एवं उसकी पत्नि कल्पना यादव को भी तीनो मारपीट किये एवं जान से मारने की धमकी दिये मारपीट करने से उसके दोनो गाल, बांये हाथ, कमर में चोट लगा है । दर्द हो रहा है । एवं उसकी पत्नि को मारपीट करने से उसके बांये हाथ, गर्दन, पीठ मे चोट लगना दर्द होना बता रही है ।

घटना को गांव के टिकेलाल बाघ, मगन भोई देखे है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें