पिथौरा : शराब के नशे में घर घुसकर रापा बेठ व हाथ मुक्का से म... - CG Sandesh

पिथौरा : शराब के नशे में घर घुसकर रापा बेठ व हाथ मुक्का से मारपीट

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम लहरौद में शराब के नशे में घर घुसकर रापा बेठ व हाथ मुक्का से मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

गुमान निषाद ने पुलिस को बताया कि 01 जुलाई 2022 के रात्रि 10.30 बजे उसके पिताजी नोहर निषाद अपने घर के सामने खडे थे तब गांव के मोनू निषाद, मोटू यादव, प्रकाश यादव शराब पीकर आये थे और मां बहन की अश्लील गाली गालौच कर रहे थे.

जिसे उसके पिताजी द्वारा मना करने पर भाग गये थे कुछ देर बाद 11 बजे रात्रि घर के अंदर पुन: आकर गाली गालौच कर प्रकाश यादव द्वारा रापा बेठ से उसके पिताजी को सिर में मारपीट किया है उसके माताजी बुधारा, बहन कामनी, गजेश्वरी, पत्नि दुतिया निषाद को हाथ मुक्का से तीनों मिलकर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दिये है.

डायल 112 पुलिस को फोन करने पर उसके पिताजी को शासकीय अस्पताल पिथौरा लाये थे डॉ द्वारा रेफर करने पर रायपुर मेकाहारा ले गये थे मेकाहारा में ईलाज किये है घटना को उमेश दीवान, योगेश दीवान देखे एवं बीच बचाव किये है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 452-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।



अन्य सम्बंधित खबरें