पटेवा : अवैध विद्युत कनेक्शन के कटे छिले तार के चपेट में आये... - CG Sandesh

पटेवा : अवैध विद्युत कनेक्शन के कटे छिले तार के चपेट में आये तीन व्यक्ति

पटेवा थाना अंतर्गत ग्राम छिंदोली में अवैध विद्युत कनेक्शन के कटे छिले तार के चपेट में आये तीन व्यक्ति, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

अजय यादव ने पुलिस को बताया कि उसके ग्राम छिंदौली के रामप्रसाद साहू पिता स्व. भुनेश्वर साहू ग्राम छिंदौली द्वारा गली के मुख्य बिजली तार में हुक लगाकर अपने बाड़ी में लगे बोर के लिए तार खिंचा है तथा बिजली तार उसके बाड़ी में लगे लोहे के जाली तार को सपोट के लिए बांध रखा था, उसके बाड़ी में लोहे के जाली तार लगा है वही के गली से आम लोगों का आना जाना लगा रहता है । रामप्रसाद साहू को इस सबंध में कई बार समझाया गया किन्तु लोहे के जाली तार को न हटाकर वाद विवाद करता है।

26 मई 2022 को सुबह लगभग 9.00 बजे के आसपास उसकी मां सुमिंत्रा यादव व भाई गिरधारी यादव और उसके पिता सरातू यादव तीनो घर से पैदल दुसरे मकान में जा रहे थे तभी उसकी मां गली किनारे लगे लोहे का जाली तार के सम्पर्क में आने से व करेन्ट लगने से चिपक गई थी जिसे बचाने हेतु उसके पिता व भाई द्वारा प्रयास करते समय तीनो बिजली के करेन्ट से घायल हो गये, जिसे उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमगांव ले गये । आरोपी रामप्रसाद साहू का कृत्य अपराध धारा विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 एवं 337 भादवि का घटित करना पाये जाने अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें