पटेवा : कंटेनर वाहन के चपेट में आने से मो.सा.चालक की मौत
पटेवा थाना अंतर्गत बस स्टैण्ड झलप के पास रोड पार करते समय कंटेनर वाहन के चपेट में आने से मो.सा.चालक की मौत, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
गैदराम जोशी ने पुलिस को बताया कि 02 जुलाई 2022 को उसके बडे पापा का लडका डिम्पल कुमार जोशी अपने मो0सा0 सुपर स्प्लेंडर क्रमांक CG 06 GR 6205 में अपने दादी अनुपा बाई एवं अपने पुत्र पुष्पेन्द्र कुमार जोशी को मो0सा0 में बैठाकर झलप बाजार आया था.
वह भी अपने मो0सा0 से झलप बाजार आया था वह बस स्टैण्ड झलप में था डिम्पल कुमार जोशी अपने मो0सा0 सुपर स्प्लेंडर क्रमांक CG 06 GR 6205 में अपने दादी अनुपा बाई एवं अपने पुत्र पुष्पेन्द्र कुमार जोशी को बैठाकर बाजार तरफ से ग्राम लखनपुर जाने के लिये रोड पार कर रहा था कि करीबन 15-50 बजे दिन को रायपुर तरफ से सरायपाली की ओर जाते वाहन कंटेनर ट्रक क्रमांक WB 23 F 3809 का चालक कंटेनर वाहन को तेजी एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मो0सा0 क्रमांक CG 06 GR 6205 को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.
जिससे डिम्पल कुमार जोशी को सिर में गहरा चोट आया था जिसका मौके पर ही मौत हो गया तथा पुष्पेन्द्र कुमार जोशी को सिर चेहरा में चोट आया है मो0सा0 क्षतिग्रस्त हो गया कंटेनर वाहन का चालक कंटेनर वाहन को मौके पर छोडकर भाग गया घटना को वह देखा है तथा आसपास के लोग देखे है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी वाहन कंटेनर चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 304-A-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।