बसना : 20 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार
बसना पुलिस को 02 जुलाई 2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल से बीरसिंगपाली की ओर से गढफुलझर की ओर अवैध रूप से महुआ शराब बिक्री हेतु परिवहन कर रहा है पुलिस की टीम बीरसिंगपाली की ओर रवाना हुआ था गढ़फुलझर के आगे मंदिर तिराहा पर पहुंचा था कि सामने से मुखबीर के बताए अनुसार मोटरसाइकिल से एक व्यक्ति सामने थैले में जरकिन में सामान लिए आ रहा था.
जिसे पुलिस स्टाफ के मदद से रोक कर पूछताछ किया तो अपना नाम दिलीप सिदार निवासी बीरसिंगपाली का होना बताया आरोपी के कब्जे से एक सफेद थैले में एक 20 लीटर वाली सफेद जरकीन में भरा हुआ 20 लीटर महुआ शराब किमती 4000 रूपये सीलबंद तथा परिवहन का वाहन मोटरसाइकिल काला लाल रंग का सुपर स्प्लेंडर क्रमांक CG06GB 5921 को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का होना पाए जाने सेअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.