तुमगाँव : शराब के नशे में पुरानी बात को लेकर हाथ मुक्का, ईंट फेंककर तथा गला दबाकर की मारपीट
तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम बेलटुकरी में शराब के नशे में हाथ मुक्का, ईंट फेंककर तथा गला दबाकर की मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
सतबती बारे ने पुलिस को बतायी कि वह 02 जुलाई 2022 को वह और उसकी देवरानी व उसका पति तीनों गांव के दुर्गा पटेल का घर बाडी में काम कर रहे थे कि दोपहर 01.00 बजे उसका देवर रूपसिंग, रूपेश व पडोसी शिवकुमार निषाद तीनों एक राय होकर शराब के नशे में आकर पुरानी बात को लेकर उसके साथ हाथ मुक्का और ईंट को फेंककर मारे तथा उसके गला को दबा दिये और मां बहन की अश्लील गाली गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगे तभी उसका पति व देवरानी बीच बचाव के लिये आये तो उन्हें भी हाथ मुक्का से मारपीट किये मारपीट करने से उसके सिर , दाहिना हाथ कंधा में चोट आया एवं उसके पति के बाएं आंख के नीचे चोट आया है ।
घटना को गांव के राकेश पाटिल तथा ग्राम भोरिंग के जेठू कुर्रे देखे सुने एवं बीच बचाव किये हैं । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।