कोमाखान : जमीन पट्टा संबंधी बात को लेकर बांस के डंडे से मारप... - CG Sandesh

कोमाखान : जमीन पट्टा संबंधी बात को लेकर बांस के डंडे से मारपीट

कोमाखान थाना अंतर्गत ग्राम घोयनाबाहरा में जमीन पट्टा संबंधी बात को लेकर बांस के डंडे से मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

मेघनाथ गोंड़ ने पुलिस को बताया कि वह 03 जुलाई 2022 को लगभग 12 बजे के आसपास अपने घर के सामने गली में रंगमंच के पास बैठकर वह और नेहरू ठाकुर एवं मेहत्तर ठाकुर आपस में बातचीत कर रहे थे।

उसी समय उसका बड़ा भाई मोहन ठाकुर आया और उसे जमीन के पट्टा संबंधी बात को लेकर गंदी गंदी गाली गलौज करते हुये अपने हाथ में रखे बांस के डंडा से उसके सिर के बायें तरफ मार दिया जिससे वह वहीं पर गिर गया और उसके सिर से खून बहने लगा और मोहन ठाकुर उसके सिर से खून निकलते देखकर वहां से भाग गया तब वहीं पर उपस्थित नेहरू ठाकुर एवं मेहत्तर ठाकुर उसे उठाये हैं।मोहन ठाकुर द्वारा डंडा से मारपीट करने से उसके सिर एवं बायें कंधा में चोंट आया है । घटना को नेहरू ठाकुर एवं मेहत्तर ठाकुर देखे है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें