तुमगाँव : पानी निकासी के लिए बोलने पर गाली गलौच कर हाथ थप्पड से मारपीट
तुमगाँव थाना अंतर्गत ग्राम बडगांव में पानी के निकासी के लिए बोलने पर गाली गलौच कर हाथ थप्पड से मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है
बडगांव निवासी संतोष निषाद ने पुलिस को बताया कि वर्तमान में वह सरपंच पति है. 04 जुलाई 2022 को रात्रि करीबन 08.00 बजे बोरिंग के पानी का निकासी के लिए वार्ड नं.08 में बोलने गया था वार्ड नं.08 के रहने वाले रिषीकुमार निषाद पिता मानसिंग निषाद द्वारा यहां पर आकर क्यों चिल्ला रहे हो कहकर गंदी गंदी मां बहन की गाली गलौच कर जान से मारने की धमकी देकर हाथ थप्पड से मारपीट किया मारपीट करने से हाथ पीठ में दर्द हो रहा है तथा शर्ट को फाड दिया है.
घटना को हरिशचंद निषाद पिता स्व0 मनहरण निषाद , प्रशांत निषाद पिता संतोष निषाद देखा है तथा अवैध कब्जा कर निर्माण कर पानी को अवरूध्द कर दिया है और पंचायत का कहना नहीं मानता है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।