पिथौरा : घर के बाहर परछी में लोगो को शराब पिलाते एक गिरफ्तार
पिथौरा पुलिस को 04 जुलाई 2022 को मुखबीर से सुचना मिली की ग्राम डोंगरीपाली में एक व्यक्ति अपने घर के बाहर परछी में लोगों को अवैध रूप से शराब पीलाने की सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस की टीम मुखबिर के बताये जगह पहुंचकर दबिश दिया जहां एक व्यक्ति लोगों को शराब पीलाने की सुविधा उपलब्ध कराते पकड़ा गया जिसका नाम पता पूछने पर अपना नाम परमेश्वर यादव पिता वेणुधर यादव उम्र 50 साल साकिन डोंगरीपाली थाना पिथौरा जिला महासमुंद का होना बताया.
आरोपी के कब्जे से 03 नग सफेद रंग की झिल्ली पाऊच, 02 नग डिस्पोजल का गिलास जिसमें महुआ शराब के गंध आ रहा था को जप्त कर आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अन्य सम्बंधित खबरें