पिथौरा : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति- पत्नी गंभीर रूप से घायल
पिथौरा थाना अंतर्गत जंगल प्लाट के पास सड़क दुर्घटना में बाइक सवार पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गये, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
गोरेलाल पटेल ने पुलिस को बताया कि वह निवासी जंगल प्लाट (18गुडी) निवासी है। 01 जुलाई 2022 को शाम 05 बजे लगभग उसके दीदी-जीजा खगेश्वर पटेल, सुशीला पटेल पिथौरा से उसके घर जंगल प्लाट जा रहे थे तब बया रोड में जंगल प्लाट के पास डिल्लू संवरा द्वारा चार व्यक्ति सवार होकर मो.सा.क्र.CG 06 GF 7424 को लापरवाहीपूर्वक तेज रफ्तार से विपरीत दिशा से आकर ठोकर मार दिया जिसमें उसके दीदी-जीजा को गंभीर चोट आई है और डीलक्स मो.सा.क्र.CG 06 GH 9785 क्षतिग्रस्त हो गया है।
एम्बुलेंस से पिथौरा अस्पताल तत्काल उसके द्वारा लाया गया उसके बाद उसी समय ही रायपुर रीफर कर दिया गया। वर्तमान में वी.केयर अस्पताल रायपुर तेलीबंधा रिंग रोड रायपुर में ईलाज चल रहा है। डिल्लू के साथ में मन्टु, पिता-श्यामू निवासी 10 वां पारा गोपालपुर, यशकुमार पिता पुडहु प्रधान ग्राम लक्ष्मीपुर, रमेश पिता-गुलाब प्रधान लक्ष्मीपुर उक्त मो.सा में सवार थे। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी चालक डिल्लू के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।