CG : पिस्टल की नोक पर ज्वेलर्स व्यापारी भाई – बहन से 30 लाख ... - CG Sandesh

CG : पिस्टल की नोक पर ज्वेलर्स व्यापारी भाई – बहन से 30 लाख की लूट, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

बलौदा बाजार। जिले से बड़ी लूटपाट की घटना सामने आ रही है, यहाँ पिस्टल की नोक पर ज्वेलर्स व्यापारी से रोहरा-तरेंगा मार्ग (Rohra-Tarenga Road) पर लाखों के सोने चांदी व नगद की लूट हुई है। रोहरा स्थित श्री महालक्ष्मी ज्वेलर्स से दुकान बंद कर व्यापारी भाई – बहन 25 किलो चांदी , 250 ग्राम सोने व 3 लाख नगद लेकर भाटापारा वापस आ रहे थे। तभी बाइक सवार तीन युवको ने पिस्टल तान कर भाई- बहन से 3 लाख नगद सहित 30 लाख के समान से भरे बैग ले कर फरार हो गए। सुचना मिलते ही भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार भाटापारा से 10 किलोमीटर दूर तरेंगा-रोहरा मार्ग पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया है। रोहरा ग्राम में भाटापारा निवासी यमन सोनी (Bhatapara resident Yaman Soni) की श्री महालक्ष्मी ज्वेलर्स (Shree Mahalakshmi Jewelers) के नाम से दुकान है जहां कल रात लगभग 7:30 से 8:00 के बीच दुकान बढ़ा कर यमन सोनी और उसकी बहन वापस घर आ रहे थे तभी तीन बाइक सवार के द्वारा रोहरा हाई स्कूल के पास उनकी बाइक को रोककर दोनों भाई बहन पर पिस्तौल तान दी और सराफा व्यवसायी के अनुसार उनके पास रखे बैग जिसमें 25 किलो चांदी 250 ग्राम सोना और नगद 3 लाख लगभग मिलाकर 30 लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। रात से भाटापारा शहर थाना, ग्रामीणथाना एवम भाटापारा सीमावर्ती पुलिस सुहेला थाना ,सिमगा थाना वारदात के बाद घेराबन्दी कर आरोपी की पतासाजी कर रही है लेकिन पुलिस को मामले को कोई भी सफलता नही मिली है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें