बसना : सलूजा कपडा दुकान के सामने से मोटर सायकल चोरी
बसना थाना अंतर्गत सलूजा कपडा दुकान के सेल्समेन का मोटर सायकल चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
खीरसागर साव ने पुलिस को बताया कि वह खवासपाली थाना बसना जिला महासमुंद का निवासी है । सलूजा कपडा दुकान बसना मे सेल्समेन का काम करता है कि 27 जून 2022 को मोटर सायकल HF DELUXE क्रमांक CG 06 GA 2053 में रोज की भांति सलूजा कपडा दुकान बसना काम करने आया था तथा मोटर सायकल को सलूजा कपडा दूकान के सामने में खडी किया था शाम करीबन 18.00 बजे के आसपास बाहर निकलकर देखा तो उसकी गाडी खडी थी । पुन: रात्रि करीबन 08.30 बजे बाहर निकलकर देखा तो उसकी गाडी जहां पर खडी किया था वहां नही था आसपास पता तलाश किया पता नही चला किसी अज्ञात चोर द्वारा उसकी मोटर सायकल को चोरी कर ले गया है ।
मोटर सायकल उसका भतीजा खीरोद साहू के नाम पर है । मोटर सायकल HF DELUXE क्रमांक CG 06 GA 2053 कीमती करीबन 30000/- रूपये है जिसका रंग लाल काला कलर का है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 379-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।