तुमगाँव : तेज रफ़्तार कन्टेनर ने बस को मारी ठोकर, चालक सहित बस सवार को आयी चोंटे, बस क्षतिग्रस्त
तुमगाँव थाना अंतर्गत भोरिंग रोड ओवरब्रीज के नीचे तेज रफ़्तार कन्टेनर ने बस को मारी ठोकर, चालक सहित बस सवार को आयी चोंटे, बस क्षतिग्रस्त जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
येतेन्द्र कुमार साहू ने पुलिस को बताया कि वह बस संचालन का काम करता है, कि उसका बस क्रमांक CG 06 H 0156 के चालक डिगेश्वर निषाद ने उसे फोन करके बताया कि 05 जुलाई 2022 को बस क्रमांक CG 06 H 0156 खरोरा से महासमुन्द आते समय करीबन 11.30 बजे भोरिंग रोड ओवरब्रीज के नीचे तुमगांव के पास पहुंचा था कि NH 53 रोड को छोंड़कर ओवब्रीज के नीचे आ रही कंटेनर क्रमांक NL 01 N 3694 का चालक अपनी कंटेनर को तेजगति व लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके बस के सामने बांए तरफ को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया है।
बताने पर वह आकर देखा तो एक्सीडेन्ट से उसके बस का सामने बांए तरफ क्षतिग्रस्त हो गया है एवं बस का चालक डिगेश्वर निषाद के दाहिना पैर को चोंट आया है जो ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल तुमगांव में भर्ती है एवं बस बैठे यात्री श्रीमती पूजा साहू एवं उसकी बच्ची एकांक्षा साहू व नीलकंठ को भी चोंटें आई है। घटना को कंडेक्टर नंद किशोर साहू एवं अन्य लोग देखे हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने कंटेनर क्रमांक NL 01 N 3694 का चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।