CG : 9वी की छात्रा से गैंगरेप, घर में अकेला पाकर मामा और उसक... - CG Sandesh

CG : 9वी की छात्रा से गैंगरेप, घर में अकेला पाकर मामा और उसके दोस्त ने बुझाई हवस, एक गिरफ्तार

बिलासपुर। जिले से शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आ रहा है, यहाँ पंद्रह वर्षीय छात्रा से गैंगरेप की वरदात सामने आई है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। साथ ही दूसरे आरोपी की तलाश जारी है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।

प्रग्नेंट होने पर हुआ खुलासा 

जानकारी के मुताबिक, 9वीं कक्षा की छात्रा का दो दिन पहले पेट दर्द के चलते अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान परिजनों को पता चला कि उनकी नाबालिग बेटी प्रेग्नेंट है। इसके बाद परिजनों ने पीड़िता को घर में लाकर उससे इस संबंध में पूछताछ की।

पूछताछ में पीड़िता ने बताया कि जनवरी में रतनपुर क्षेत्र के ग्राम चोरहादेवरी गई हुई थी। 26 जनवरी को घर में कोई नहीं था। इस बात का फायदा उठाकर उसके मामा छबि यादव ने अपने दोस्त किशन यादव के साथ मिलकर गैंगरेप किया। घटना के बाद किसी को बताने पर पीड़िता को बदनाम करने की धमकी दी और दोनों फरार हो गये।

इस शर्मनाक घटना से सहमी छात्रा ने लोकलाज के डर से इस बारे में किसी को कुछ भी नहीं बताया और फिर अपने घर आ गई। इधर घर में जब तबीयत खराब हुई तो अस्पताल की रिपोर्ट में प्रेगनेंट होने की बात सामने आई। परिजनों और पीड़िता की शिकायत के बाद सरकंडा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुये आरोपी किशन यादव को गिरफ्तार कर लिया। वहीं छबि यादव की तलाश की जा रही है।


author

पल्लवी मंडावी

पल्लवी मंडावी पत्रकारिता (जर्नलिज्म) में स्नातक हैं और उन्हें मीडिया के क्षेत्र में 7 वर्षों का लंबा और गहन जमीनी अनुभव है। एक प्रखर स्वतंत्र लेखिका (Independent Writer) के रूप में विभिन्न प्रतिष्ठित मंचों में उनके लेख प्रकाशित होते रहते हैं। पल्लवी सामाजिक, राजनीतिक और समसामयिक मुद्दों पर बेहद बेबाकी से लिखती हैं और अपनी धारदार लेखनी के माध्यम से जनसरोकार की आवाज़ को प्रमुखता से सबके समक्ष रखती हैं।
अन्य सम्बंधित खबरें