पिथौरा : अज्ञात वाहन के ठोकर से बाइक सवार की मौत
पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम जंघोरा के पास ठाकुरदिया रोड में अज्ञात वाहन के ठोकर से बाइक सवार की मौत, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
सेतराम सिन्हा ने पुलिस को बताया कि 06 जुलाई 2022 को शाम करीब 06.30 बजे उसका भतीजा रूपेश सिन्हा अपने मोटर सायकल से पिथौरा गया था घर वापस आते समय ग्राम जंघोरा के पास ठाकुरदिया रोड में करीब 07.30 बजे कोई अज्ञात वाहन का चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार लापरवाहीपूर्वक चलाकर उसके भतीजा के मोटर सायकल को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे उसके भतीजा रूपेश सिन्हा को सिर, पैर एवं शरीर में चोंटे आई थी जिसे ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल पिथौरा लेकर आये थे कि ईलाज के दौरान मृत्यु हो गया है ।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 304-A-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
अन्य सम्बंधित खबरें