बागबाहरा : शराब के नशे में पत्नी को चाकु से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी
बागबाहरा थाना अंतर्गत बाजार पारा में शराब के नशे में चाकु से मारपीट कर दी जान से मारने की धमकी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
सीमा बंजारे ने पुलिस को बतायी कि वह वार्ड क्र 11 बाजार पारा बागबाहरा का रहने वाली है। बाजार पारा बागबाहरा में नास्ता होटल चलाती है। वह अपने पति राजा बंजारे से करीब 01 वर्ष पूर्व से गाली गलौच एवं मारपीट करने के कारण अलग रहती है। 06 जुलाई 2022 के शाम करीब 05.00 बजे उसका पति शराब पीकर उसके दूकान के सामने आया और हमेशा की तरह उसे गंदी गंदी अश्लील गाली गलौच करने लगा उसके द्वारा होटल के सामने गाली देने से मना करने पर उसके पति राजा बंजारे द्वारा उसे मां बहन की अश्लील गाली गुप्तार करते चाकू जैसे तेजधार वाले वस्तु से मारपीट करने लगा वह अपने आप को छुड़ाकर भागकर घर अंदर चली गयी और दरवाजा बंद कर दी तब राजा बंजारे दरवाजा को धक्का देते उसे जान से मारने की धमकी देने लगा मारपीट करने से उसके कमर के दाहिना साईड ,दोनो हाथ के कलाई में चोंट आकर दर्द हो रहा है। मारपीट लड़ाई झगड़ा को उसकी बहन निलिमा नायक ,स्नेहलता ठाकुर ,पुष्पेन्द्र ठाकुर एवं मोहल्ले के लोग देखे व सुने है।
मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।