पिथौरा : बाडी में 04 लीटर 500 एमएल महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार
पिथौरा पुलिस को 06 जुलाई 2022 को मुखबीर सूचना मिली कि ग्राम सोनासिल्ली का तिजराम भारती अपने बाडी में नल के पास अवैध रूप से बिक्री करने हेतु महुआ शराब रखा है पुलिस स्टाफ एवं ग्रवाहों को साथ लेकर तिजराम भारती के बाडी पहुंचकर तिजराम भारती को तलब कर अवैध महुआ शराब रखने के संबंध में पूछताछ करने पर अपने बाडी में नल के पास गड्डा में छुपाकर रखे एक सफेद रंग की 05 लीटर वाली प्लास्कि जरीकेन में रखे करीब 04 लीटर 500 एमएल हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब कीमती 900 रूपये को जप्त किया गया.
आरेापी तिजराम भारती पिता नंदू भारती उम्र 58 साल साकिन सोनासिल्ली थाना पिथौरा जिला महासमुंद का कृत्य अपराध धारा 34(1)(क) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
अन्य सम्बंधित खबरें