पत्थर खदान में डूबने से छात्र की मौत - CG Sandesh

पत्थर खदान में डूबने से छात्र की मौत

बिलासपुर जिले में एक छात्र की पत्थर खदान में डूबने से मौत हो गयी. प्राप्त जानकारी के मुताबिक छात्र अपने दोस्तों के साथ पत्थर खदान में नहाने गया था. रात को तेज बारिश हुई तो छात्र स्कूल नहीं गया.

मृतक नितिन रजक पिता राजेश रजक (16) सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मंगला रोड कुदुदंड निवासी था. छात्र करीब 8 बजे अपने चार दोस्तों के साथ निकला था. घर से ट्रैक शूट में गया था और बैग भी ले गया था. वह कहां जा रहा है इसकी जानकारी घरवालों को नहीं दी थी. घर से वह दोस्तों के साथ मस्तूरी क्षेत्र के ग्राम भदौरा स्थित पत्थर खदान में नहाने चला गया. जहाँ गहरे पानी में चले जाने से डूबकर उसकी मौत हो गयी. 

उसके दोस्तों ने देखा तो खदान में कूदकर बचाने की कोशिश की पर बचा नहीं पाये. उन्होंने आसपास मौजूद ग्रामीणों को बताया तो वे पानी में उतरे और नितिन को बाहर निकाला. तब उसकी मौत हो चुकी थी. इस बीच घटना की जानकारी उसके दोस्तों ने फोन पर नितिन के पिता को दी. परिजन मौके पर भदौरा स्थित पत्थर खदान पहुंचे. सूचना मिलने पर मस्तूरी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें