बसना : ग्राम तरेकेला एवं भस्करापाली में किया गया नशे से आज़ाद... - CG Sandesh

बसना : ग्राम तरेकेला एवं भस्करापाली में किया गया नशे से आज़ादी अभियान का आयोजन

नशा मुक्त समाज का लिया गया संकल्प

आज 8 जुलाई को पुलिस अधीक्षक महोदय विवेक शुक्ला (भापुसे) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मेघा टेम्भूरकर के निर्देश एवं अनुविभागीय अधिकारी(पुलिस) सरायपाली विकास पाटले तथा थाना प्रभारी बसना निरीक्षक कुमारी चंद्राकर के मार्गदर्शन में नशे से आजादी अभियान के तहत चौकी भंवरपुर के ग्राम तरेकेला एवं ग्राम भस्करापाली में नशा मुक्ति के लिए जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन कर गांव के महिला समूह को विधिक जानकारी देते हुए,ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभाव और उससे होने वाली अपराधों के संबंध में अवगत कराया गया और लोगों को नशा मुक्त समाज के लिए संकल्पित किया गया।साथ ही ग्रामीणों को यातायात नियमों,पॉक्सो एक्ट,टोनही प्रताड़ना अधिनयम,शासन की विभिन्न योजनाओं के सम्बंध में जानकारी दी गई।


अन्य सम्बंधित खबरें