महासमुंद : कंटेनर के ठोकर से मेटाडोर में लदा हुआ सामान टूटा,... - CG Sandesh

महासमुंद : कंटेनर के ठोकर से मेटाडोर में लदा हुआ सामान टूटा, वाहन क्षतिग्रस्त

महासमुंद थाना अंतर्गत मुढेना पुल के उपर कंटेनर के ठोकर से मेटाडोर में लदा हुआ सामान टूटा, वाहन क्षतिग्रस्त जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

उदय सिंह ने पुलिस को बताया कि ग्राम चकपालरी थाना सवलगढ जिला मुरैना म0प्र0 का निवासी है वह अपने मेटाडोर MP 06 GA 8760 में लेट्रींग सीट सामाग्री को भरकर उसके परिचालक विकास रावत को साथ लेकर हरियाणा से कांटाभांजी जा रहा था कि 06 जुलाई 2022 को मुना पुल के उपर पहुंचा था उसी समय उसके मेटाडोर के क्रेन खराब होने के कारण से वह अपने मेटाडोर को रोड के किनारे इंडिकेटर पार्किंग लाईट जलाकर खड़ी कर सामान लेने के लिए रायपुर गया हुआ था.

उसके मेटाडोर में उसके परिचालक विकास रावत था सुबह लगभग 03 बजे कंटेनर क्र0 HR 38 W 1739 का चालक बंटी कुमार द्वारा रायपुर की ओर से अपने ट्रक को तेज रफ्तार एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके ट्रक के पीछे में लाकर जोर से ठोकर मार दिया जिससे उसका ट्रक पुल के उपर चढ़ गया जिससे उसका ट्रक का गियर, बोनट, आगे का सो, सापट, ब्रेक, पीछे डाला क्षतिग्रस्त हो गया साथ में ट्रक में लदे हुए लेट्रिंग सीट चिनी मिट्टी का वह भी बहुत सारा टूट गया जिससे कुल लगभग 40 से 50 हजार रूपये का नुकसान हो गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने कंटेनर क्र0 HR 38 W 1739 का चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें