महासमुंद : यात्री प्रतिक्षालय के सामने से खड़ी मोटर सायकल चोरी
महासमुंद थाना अंतर्गत यात्री प्रतिक्षालय के सामने से खड़ी मोटर सायकल चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
गौरव चंद्राकर ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड न0 16 पुराना रावण भाठा महासमुन्द का निवासी है, आश्रय स्थल बस स्टेशन महासमुन्द में गार्ड का काम करता है। 30 जून 22 के 10.00 बजे वह अपनी मोटर सायकल हीरो होण्डा पैशन प्रो क्र0 CG 06 GC 3300 से काम करने के लिये आश्रय स्थल बस स्टेशन महासमुन्द गया था, दोपहर का खाना खाने के लिये 02 बजे अपने घर गया,
खाना खाकर वापस 03 बजे आश्रय स्थल बस स्टेशन महासमुन्द आया और यात्री प्रतिक्षालय के सामने मे अपनी मोटर सायकल क्र0 CG 06 GC 3300 को खडा कर लाक कर वह अपने काम मे यात्री प्रतिक्षालय के उपर आश्रय स्थल चला गया था। शाम करीब 04.30 बजे वह निचे आया तो देखा की जहा पर वह अपनी मोटर सायकल खडा किया था, वहा पर उसक मोटर सायकल नही था, आस पास पता किया कोई पता नही चला।
कोई अज्ञात चोर उसकी मोटर सायकल हीरो होण्डा पैशन प्रो क्र0 CG 06 GC 3300 किमती 10000/- रूपये को चोरी कर ले गया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 379-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।