महासमुंद : अवैध शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते 2 गिरफ्ता... - CG Sandesh

महासमुंद : अवैध शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते 2 गिरफ्तार

महासमुंद जिले के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो लोगों को अवैध शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते गिरफ्तार किया.

पहला मामला खल्लारी थाना क्षेत्र का है, जहाँ आरोपी दीपक देवांगन द्वारा अवैध रूप से घटनास्थल पर शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला जिसके कब्जे से 60 एम एल देशी प्लेन शराब कीमती 30 रू. एवं 02 नग डीस्पोजल को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36 (C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

दूसरा मामला तुमगाँव थाना क्षेत्र का है, जहाँ आरोपी शशी कुमार ध्रुव द्वारा अवैध रूप से घटनास्थल पर शराब पिलाने की सुविधा उपलब्ध कराते मिला जिसके कब्जे से 90 एम एल देशी प्लेन शराब कीमती 40 रू. एवं 02 नग डीस्पोजल को जप्त किया गया. आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36 (C) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।


अन्य सम्बंधित खबरें