बागबाहरा रोड पर हवा में 20 फीट ऊपर उड़कर खेत में गिरी कार, य... - CG Sandesh

बागबाहरा रोड पर हवा में 20 फीट ऊपर उड़कर खेत में गिरी कार, यात्री बाल-बाल बचे

नगर के मुख्य मार्ग पिथौरा से बागबाहरा रोड पर जंघोरा नाला के पास कार अनियंत्रित होकर लंबी उछाल मार कर लगभग 20 फीट ऊपर से खेत में जा गिरी. इस हादसे में कार सवार बाल-बाल बचे. सभी को हल्की चोटें आई है. इसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा.

कार में 4 से 5 बच्चे सवार थे, ग्राम जंघोरा निवासी अजंली 25 वर्ष, हेमलता 18 वर्ष, वर्षा 19 वर्ष, ओमप्रकाश 22 वर्ष, तेज बाई 25 वर्ष कार में सवार थे. बताया जा रहा सभी लोग जंघोरा से पिथौरा आ रहे थे. इस हादसे सभी को हल्की चोटें आई है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पिथौरा में भर्ती कराया गया. सभी का इलाज कर छुट्टी दे दी गई.


author

CG SANDESH

Call :- 09131581090
अन्य सम्बंधित खबरें