बसना : ग्राम बड़ेटेमरी में पुलिस की रेड कार्रवाई, अवैध शराब क... - CG Sandesh

बसना : ग्राम बड़ेटेमरी में पुलिस की रेड कार्रवाई, अवैध शराब के साथ 1 गिरफ्तार

बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ेटेमरी में पुलिस ने रेड कार्रवाई कर 1 व्यक्ति को 11 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक़, पुलिस ग्राम भ्रमण अवैध शराब रेड कार्यवाही पर टाउन/देहात रवाना हुआ था. भ्रमण के दौरान मुखबीर के जरिये सूचना मिला कि ग्राम बडेटेमरी में दुकालु निषाद नामक व्यक्ति अपने घर में अवैध रूप से बिक्री के लिए देशी हाथ भठ्ठी निर्मित महुआ शराब रखा है.

मुखबिर के बताये स्थान ग्राम बडेटेमरी पहुंचकर संदेही दुकालु निषाद को तलब किये जो उपस्थित हुआ, जिसे नाम पता पूछने पर अपना नाम दुकालु निषाद पिता भगवोनो निषाद उम्र 45 साल निवासी ग्राम बडेटेमरी बताया, जिसे मुखबिर सूचना से अवगत कराकर पुछताछ किये जो अपने घर में रखे एक जर्मन गंजी में करीबन 11 लीटर देशी हाथ भट्टी महुआ शराब किमती 2200 रूपये, को घर से निकालकर पेश किया. पुलिस ने उक्त देशी हाथ भठ्ठी महुआ शराब को गवाहो के समक्ष जप्त कर सीलबंद कर कब्जा में लिया. आरोपी दुकालु निषाद का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को 9 जुलाई की सुबह 10:30 बजे गिरफ्तार किया गया. मामला अजमानतीय होने से गिरफ्तारी की सूचना परिजन को दिया गया. पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


अन्य सम्बंधित खबरें