बसना : रथयात्रा के दौरान सरपंच ने गाँव के युवक को जड़ा थप्पड़. - CG Sandesh

बसना : रथयात्रा के दौरान सरपंच ने गाँव के युवक को जड़ा थप्पड़.

बसना थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत अरेकेल में रथयात्रा के दौरान गाँव के सरपंच द्वारा एक युवक को थप्पड़ मारने का मामला सामने आया है.

युवक संदीप भोई ने बताया कि शनिवार की रात रथयात्रा के दौरान एक युवक शराब पीकर घूम रहा था, जिसे गाँव के महिला समूह और पंच द्वारा रोककर वाद-विवाद किया जाने लगा और एक पंच ने उसकी पिटाई कर दी.

इसके बाद वाद-विवाद और मारपीट को देख जब संदीप वहां इसे छुड़ाने के लिए पहुंचा तो अचानक सरपंच ने वहां पहुँचकर संदीप को चार थप्पड़ जड़ दिए और उसे पुलीस की गाड़ी में बैठा दिया गया.

हलाकि गाँव के अन्दर ही इस मामले को सुलझाने और बहस के बाद युवक को पुलिस ने छोड़ दिया, लेकिन अब इसी मुद्दे पर गाँव में आज बैठक रखी गई है, जहाँ सरपंच का विरोध किया जायेगा ऐसा बताया जा रहा है.


अन्य सम्बंधित खबरें