पटेवा : सड़क पार करते समय कार ने मारी जोरदार ठोकर, स्कूटी चालक की मौत
पटेवा थाना अंतर्गत छिलपावन चौक के पास सड़क पार करते समय कार ने मारी जोरदार ठोकर, स्कूटी चालक की मौत, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
देवकुमार ध्रुव ने पुलिस को बताया कि 09 जुलाई 2022 को उसके पिताजी उदयराम ध्रुव स्कूटी क्रमांक CG 06 GR 9172 में घर का स्पेयर को बनवाने हेतु झलप आया था । वह अपने घर में था कि गांव के कमलेश ध्रुव दोपहर करीबन 01-15 बजे फोन कर बताया कि आपके पिताजी उदयराम ध्रुव NH 53 रोड छिलपावन चौक पास रोड पार कर रहा था कि दोपहर करीबन 01-00 बजे पिथौरा से रायपुर की ओर जा रही कार क्रमांक CG 04 NC 8877 के चालक द्वारा अपनी वाहन को तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए लाकर स्कूटी क्रमांक CG 06 GR 9172 को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया है.
एक्सीडेन्ट होने से उसके पिताजी उदयराम ध्रुव के सिर एवं बांये पैर में चोट लगने से मौके पर ही मृत्यु हो गया है, सूचना पाकर वह तत्काल छिलपावन चौक के पास पहुंचा तब देखा सड़क किनारे उसके पिताजी का स्कूटी क्षतिग्रस्त हालत में पड़ा था एवं हाईवे किनारे कार क्रमांक CG 04 NC 8877 पलट कर पड़ा था एवं सड़क किनारे टोल नाका के एम्बुलेंस में पिताजी का बाडी रखा हुआ था । एम्बुलेंस में चढकर देखा तो पिताजी का सिर एवं बांये पैर में गंभीर चोट लगा था जिसका मृत्यु हो गया था । कार क्रमांक CG 04 NC 8877 के चालक द्वारा तेजी एवं लापरवाहीपूर्वक चलाते हुए स्कूटी क्रमांक CG 06 GR 9172 को ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट करने से चोट लगने के कारण उसके पिताजी उदयराम ध्रुव की मृत्यु हुई है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 304-A-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।