पिथौरा : पिछले 4-5 वर्षों से खराब थी मानसिक स्थिति, युवक झुला फांसी के फंदे पर
पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम पिलवापाली के कौरियापारा में एक युवक ने फांसी लगा ली. मिली जानकारी के अनुसार, कौरियापारा पिलवापाली निवासी मृतक रविदार बिंझवार पिता अमरू बिंझवार उम्र 24 साल की मानसिक स्थिति पिछले 4-5 वर्षों से खराब थी, उसने 9 जुलाई की रात करीब 11 बजे फांसी लगा ली.
पुलिस ने मामले की रिपोर्ट पर से मर्ग कायम कर जांच विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें