news-details

जशपुर में चार युवकों ने जंगल ले जाकर किया नाबालिग से गैंगरेप, पुलिस ने धरदबोचा

छत्तीसगढ़ से बेहद हैरान करने वाला एक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार घटना शनिवार 9 जुलाई की बताई जा रही है। पीड़िता और ग्रामीणों के अनुसार 16 साल की लड़की किसी काम से दोपहर को बाहर गई थी।

 वह वहां से लौट रही थी उसी दौरान गांव के ही 4 युवक रास्ते में पहुंच गए। इसके बाद उन्होंने उसे जबरदस्ती बाइक में बिठाया और जंगल की ओर ले गए। यहां उन्होंने एक-एक कर उससे रेप किया। पूरा मामला छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले का है।

शनिवार 9 जुलाई को नाबालिग किसी काम से घर से बाहर गई थी। वापस आते समय गांव के 4 युवक रास्ते में पहुंच गए, उसे जबरदस्ती बाइक में बिठाया और जंगल की ओर ले गए। यहां उन्होंने एक-एक कर उससे रेप किया फिर वहां से भाग निकले।

 वारदात के बाद लड़की किसी तरह से घर पहुंची और पूरी आप बीती परिजनों को बताई। घर वालों ने 108 की मदद से लड़की को अस्पताल लेकर गए जहां डॉक्टरों ने लड़की का इलाज किया। अगले दिन लड़की घर पहुंची।

सोशल मीडिया में वायरल हो रहे पत्र के बाद पुलिस भी सख्ते में आई और चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया यह भी जा रहा है कि चारों आरोपी ने मिलकर लड़की के परिजनों को उनकी घटिया करतूत छिपाने के लिए राजी कर लिया था। इसके लिए उन्होंने एक लाख रुपए में सौदा तक किया था। इसके लिए एक इकरारनामा भी लिखवाया गया। यही पत्र सोशल मीडिया में वायरल है। 

उस पत्र के मुताबिक एक लाख रुपए में चारों ने मिलकर परिजनों को राजी कर लिया था। इसके लिए एडवांस के रूप में 10 हजार रुपए भी दिए गए थे। इस पत्र के बाद ही आस-पास के लोगों को भी इस बारे में खबर लग गई थी।

पुलिस के मुताबिक, लड़की इलाज करवाकर अस्पताल से थाने गई थी। इसके अलावा ग्रामीणों ने भी शिकायत की थी। हमें इकरार नामे वाले पत्र को लेकर भी जानकारी मिली है। हम इस एंगल से भी मामले में जांच करेंगे। फिलहाल चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। चारों आरोपियों के नाम रामजीत,पारस,नरेश और संजय है। आगे की कार्रवाई जारी है।




अन्य सम्बंधित खबरें