महासमुंद : रेल्वे पीएमसी आफिस के पास से मोटर सायकल चोरी
महासमुंद थाना अंतर्गत रेल्वे पीएमसी आफिस के पास से मोटर सायकल चोरी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
रमन सिन्हा ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड न0 06 ग्राम भलेसर का रहने वाला है, रेल्वे पीएमसी आफिस में रेडिंग का काम करता है। 30 जून 2022 के वह अपने मोटर सायकल हिरो स्पेलण्डर प्लस क्रमांक CG 04 LQ 9878 से रोजाना की तरह अपने काम पर आया था।
मोटर सायकल को आफिस के निचे लॉक कर करीबन 09 बजे खडी किया था वह अपना आफिस में काम कर रहा था करीबन दोपहर 03 से 04 बजे के मध्य चाय पीने आफिस के नीचे आया तो देखा की उसका मोटर सायकल वहां पर नही था। तब आसपास में रिश्तेदारों में खोजबीन पूछताछ किया पता नही चला । उसके मोटर सायकल हिरो स्पेलण्डर प्लस क्रमांक CG 04 LQ 9878 किमती करीबन 20000 रूपये को किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर ले गया है। घटना को वह अपने भाई भगवती सिन्हा को बताया था। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध धारा 379-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।