बागबाहरा : घर के सामने लोगों को शराब पिलाते एक गिरफ्तार.
बागबाहरा पुलिस को 11 जुलाई 2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम हरनादादर का दिलीप बांधे अपने घर के सामने में लोगों को शराब पीने- पिलाने की संसाधन उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ दिलीप बांधे के घर के सामने पहुंचे। पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये। घर के सामने में एक व्यक्ति मिला जिन्हें नाम पता पुछने पर अपना नाम दिलीप बांधे पिता मंगलू बांधे उम्र 32 वर्ष साकिन हरनादादर थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का रहने वाला बताया.
आरोपी दिलीप बांधे के कब्जे से 02 देशी प्लेन शराब की पौवा वाली शीशी जिसमें 100-100 एमएल शराब भरी हुयी कीमती 80 रूपया, 04 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है। एवं 03 फल्ली दाना पैकेट को जप्त किया गया। आरोपी का यह कृत्य धारा 36 (C) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।
अन्य सम्बंधित खबरें