महासमुंद : डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन 31 जुलाई तक
महासमुंद :डॉ. खूबचंद बघेल कृषक रत्न पुरस्कार के लिए जिले के कृषकों से 31 जुलाई 2022 तक आवेदन मंगाए गए हैं। आवेदन पत्र उप संचालक कृषि कार्यालय तथा कृषि विभाग के साईट www.agriportal.cg.nic.in (डबल्यूडबल्यूडबल्यू डाट एजीआरआई पोर्टल डाट सीजी डाट एनआइसी डाट इन ) से निःशुल्क प्राप्त किया जा सकता है।
निर्धारित प्रपत्र में आवेदन भरकर जिले के उप संचालक कृषि कार्यालय व संबंधित विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय में जमा कर सकते है। अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। इस संबंध में अधिक जानकारी कृषि विभाग के उप संचालक कार्यालय व संबंधित विकासखण्ड के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय से प्राप्त कर सकते है।
अन्य सम्बंधित खबरें