तेंदुकोना : शराब के नशे में पत्नी से मारपीट, मामला दर्ज
तेंदुकोना थाना अंतर्गत ग्राम पण्डरीखार में एक पति ने शराब पीकर अपनी पत्नी से गाली गलौच कर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी. जिसकी शिकायत पुलिस से की गई है.
राजेश्वरी यादव ने पुलिस को बताया कि आये दिन उसका पति शराब पीकर उसके साथ गाली गलौच मारपीट करता है. तथा 12 जुलाई को जब वह घर में थी तभी 02:30 बजे उसका पति शराब पीकर नशे की हालत में उसे मां बहन की अश्लील गाली गलौच कर हाथ मुक्का व लात से मारपीट किया और मुझे जान से मार देने की धमकी दिया.
जिसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति के विरुद्ध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है.
अन्य सम्बंधित खबरें