बागबाहरा : चखना दूकान में लोगों को शराब पिलाते एक गिरफ्तार
बागबाहरा पुलिस को 12 जुलाई 2022 को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम खोपली पड़ाव में बुगलु सोनवानी नामक व्यक्ति अपने चखना दूकान में लोगों को शराब पीने- पिलाने की संसाधन उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ को लेकर बुगलु सोनवानी के चखना सेन्टर पहुंचा । पुलिस को देखकर शराब पीने वाले भाग गये। चखना दुकान में एक व्यक्ति मिला जिन्हें नाम पता पुछने पर अपना नाम बुगलु सोनवानी पिता कुन्दरू सोनवानी उम्र 55 वर्ष साकिन खोपली थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का रहने वाला बताया.
आरोपी बुगलु सोनवानी के कब्जे से एक देशी प्लेन शराब की पौवा वाली शीशी जिसमें 100 एमएल शराब भरी हुयी कीमती 40 रूपया, 02 नग डिस्पोजल गिलास जिसमें शराब की गंध आ रही है। एवं 02 फल्ली दाना पैकेट को जप्त किया गया। आरोपी का यह कृत्य धारा 36 (C) आबकारी एक्ट का होना पाये जाने से अपराध सदर पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।