बसना : पिलवापाली से 09 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार  - CG Sandesh

बसना : पिलवापाली से 09 लीटर महुआ शराब के साथ एक गिरफ्तार

बसना पुलिस को 12 जुलाई 2022 को मुखबीर द्वारा सूचना मिला कि ग्राम पिलवापाली में एक व्यक्ति अवैध रूप से अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है पुलिस की टीम गवाह को साथ लेकर अपने अपने मो0सा0 से ग्राम पिलवापाली गये जहां मुखबीर के सूचना अनुसार एक घर के सामने बैठे व्यक्ति से उसका नाम पता पुछे जिसने अपना नाम जयराम खुंटे पिता रघुदास खुंटे उम्र 60 साल का होना बताया। संदेही जयराम खुंटे से उक्त महुआ शराब के दो पीला रंग के प्लास्टिक जरकीन में करीब 09 लीटर महुआ शराब कीमती 1800 रूपये को गवाहो के समक्ष जप्त कर शीलबंद किया गया।

आरोपी जयराम खुंटे पिता रघुदास खुंटे उम्र 60 साल निवासी ग्राम पिलवापाली थाना बसना का कृत्य अपराध धारा 34(2) आब0 एक्ट का घटित करना पाये जाने सेअपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है.


अन्य सम्बंधित खबरें