बागबाहरा : पुलिस ने रेड कार्रवाई कर 50 लीटर महुआ शराब के साथ आरोपी को दबोचा
बागबाहरा पुलिस को 12 जुलाई 2022 को मुखबीर से सुचना मिला कि ग्राम घोटियापानी का पुरण जगत पिता बृजलाल जगत उम्र 34 वर्ष साकिन घोटियापानी अपने घर के कोठार में अवैध रूप से हाथ भठ्ठी महुआ शराब बिक्री करने हेतु रखा है मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही किया जहां एक व्यक्ति मिला जिसका नाम पता पुछने पर अपना नाम पता पुरण जगत पिता बृजलाल जगत उम्र 34 वर्ष साकिन घोठियापानी पारा बांजीपुर थाना बागबाहरा जिला महासमुंद का रहने वाला बताया.
आरोपी पुरण जगत पिता बृजलाल जगत के कब्जे से एक सफेद रंग की 50 लीटर वाली जरकीन में 25 लीटर हाथ भठ्ठी महुआ शराब एवं 50 लीटर हरे रंग की प्लास्टिक जरकीन में 25 लीटर 100 एमएल हाथ भठ्ठी महुआ शराब जुमला 50 लीटर 100 एमएल हाथ भठ्ठी महुआ शराब कीमती 10040 रूपये विधिवत जप्त कर गवाहो के समक्ष सीलबंद किया गया.
आरोपी का यह कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से अपराध धारा सदर का कायम कर विवेचना में लिया गया है।