पिथौरा : पैदल जा रहे मजदूर को कार ने मारी जोरदार ठोकर, मौत. - CG Sandesh

पिथौरा : पैदल जा रहे मजदूर को कार ने मारी जोरदार ठोकर, मौत.

पिथौरा थाना अंतर्गत ग्राम मुढीपार चौक के पास पैदल जा रहे मजदूर को कार ने जोरदार मारी ठोकर, मौत जिसपर मामला दर्ज किया गया है.

पिथौरा क्षेत्र का ग्राम टेका निवासी सुर्यकांत दास ने बताया कि 13 जुलाई 2022 के रात्रि करीबन 10.30 बजे उसका भांजा राजू गुरू ग्राम मुढीपार से मजदूरी कर अपने पत्नि व बच्चा के साथ पैदल अपने घर ग्राम टेका जा रहा था कि तभी ग्राम मुढीपार चौक के पास एनएच 53 रोड किनारे आर्टिका कार वाहन क्रमांक CG 06 GV 4501 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज रफ्तार एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर उसके भांजा को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया.

जिससे उसके भांजा को सिर एवं पैर एवं शरीर में चोटे आई थी जिसे ईलाज हेतु शासकीय अस्पताल पिथौरा लेकर आये थे कि ईलाज के दौरान मृत्यु हो गया है । मामले की शिकायत पर पुलिस ने आर्टिका कार वाहन चालक के विरूद्ध अपराध धारा 304-A-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें