पिथौरा : घर के परछी में लोगों को बिठाकर शराब पिलाते एक गिरफ्... - CG Sandesh

पिथौरा : घर के परछी में लोगों को बिठाकर शराब पिलाते एक गिरफ्तार

पिथौरा पुलिस को 13 जुलाई 2022 को मुखबीर से सूचना मिली कि ग्राम मेमरा का प्रदीप दीप अपने परछी में लोगों को बिठाकर शराब पीने पिलाने का सुविधा उपलब्ध करा रहा है पुलिस स्टाफ प्रदीप दीप महासमुंद के परछी में दबिश दिया गया शराब पीने वाले व्यक्ति पुलिस को देखकर भाग गये आरोपी प्रदीप दीप पिता भमर दीप उम्र 49 वर्ष साकिन मेमरा थाना पिथौरा जिला महासमुंद के कब्जे से 05 नग सफेद रंग की झिल्ली पाऊच जिसमें महुआ शराब के गंध आ रही है, 03 नग पानी पाऊच, 03 नग डिस्पोजल गिलास गवाहों के समक्ष जप्त किया गया.

आरोपी का कृत्य अपराध धारा 36(C) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।


अन्य सम्बंधित खबरें