पिथौरा : सड़क हादसे में बाइक के ठोकर से एक व्यक्ति जख्मी
पिथौरा थाना अंतर्गत ओवर ब्रिज के आगे सड़क हादसे में बाइक के ठोकर से एक व्यक्ति जख्मी, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
तल्लू किस्कू ने पुलिस को बताया कि वह खनुवा वार्ड नं. 07 कुकरौंद पश्चिम धमदाहा जिला हर्रही पूर्णिया बिहार हाल मुकाम बया रोड महावीर राईस मिल पिथौरा थाना पिथौरा जिला महासमुंद में रहता है।
महावीर राईस मिल में रोजी मजदूरी का काम करता है कि 01 जुलाई 2022 को पिथौरा रथ यात्रा देखने बाद वह तथा जेठालाल मरंडी एवं जिब्राईल खान के साथ पैदल महावीर राईस मिल जा रहे थे करीबन शाम के 05 बजे ओवर ब्रिज के आगे पहुंचा था कि पिथौरा की ओर से मोटर सायकल प्लेटिना क्रमांक CG 06 GW 1356 के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज व रफ्तार पूर्वक चलाकर एक्सीडेंट कर दिया.
एक्सीडेंट करने से दाहिना पैर घुटना के नीचे में चोट लगा था उसे उसके साथी जेठालाल, जिब्राईल खान के द्वारा वाहन के माध्यम से शासकीय अस्पताल पिथौरा में ईलाज हेतु लेकर गये थे प्राथमिक उपचार बाद उसे जिला अस्पताल महासमुंद रिफर किया था मामले की शिकायत पर पुलिस ने मो.सा.प्लेटिना चालक के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।