महासमुंद : पुरानी रंजीश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, काउंटर मामला दर्ज
महासमुंद थाना अंतर्गत ग्राम परसदा पुरानी रंजीश को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, काउंटर मामला दर्ज किया गया है.
संतोष कुमार घृतलहरे ने पुलिस को बताया कि वह 14 जुलाई 22 को सुबह 09.30 बजे वह नास्ता करने होटल गया था वहां से लौटकर घर आते समय घर के पास पहुंचा था कि पुरानी रंजीश को लेकर होरीलाल घृतलहरे, हेमलाल घृतलहरे, बगस घृतलहरे उसके पास आये गंदी गंदी मां बहन की गाली गलौज करते हुए हेमलाल घृतलहरे उसे डंडे से सिर में, कान में मारपीट किया और उसका छोटा भाई होरीलाल घृतलहरे एवं बगस घृतलहरे भी गाली गलौज करते हाथ मुक्का से उससे मारपीट किये। जिससे दांया कान, बांये मस्तक, सीना, दाहिना हाथ, घुटना में चोट आकर दर्द हो रहा है। उसी समय उसकी बिटिया पिंकी बीच बचाव करने सामने आई तो उसे भी गौरी घृतलहरे के द्वारा हाथ मुक्का से मारपीट करने से दांया आंख के पास व सिर में चोट लगकर दर्द होना बताई है। घटना के संबंध में गांव के कोटवार संजय देवदास व सरपंच विरेन्द्र चंद्राकर को बुलाये जिन्हे घटना के बारे में सारी बात बताया है. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
जबकि गौरी घृतलहरे ने पुलिस को बतायी कि घरेलू काम करती है कि 14 जुलाई 22 के 09/30 बजे वह अपने घर पर थी तथा उसके चाचा बगस राम घृतलहरे घर के कुंआ के पास ब्रस कर रहा था तभी उसके घर के सामने संतोष घृतलहरे आया और उसके चाचा बगस राम घृतलहरे को, इस गली में तुम मत चला करो बोलते हुए, मां बहन की गंदी गंदी गाली देते हुए जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा। जिसे वह गाली गलौज व मारपीट करने मना की तो वह उसे भी गाली गलौज करते हुए हाथ मुक्का से मारपीट करने लगा जिससे उसके बांया आंख के पास चोट आया है उसकी मां केवरा बाई बीच बचाव करने आई तो उसे भी हाथ मुक्का से मारपीट किया जिससे उसे दाहिना आंख के पास, बांया कंधा में चोट आकर दर्द हो रहा है। घटना के संबंध में गांव के कोटवार संजय देवदास व सरपंच विरेन्द्र चंद्राकर को बतायी है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयों के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।