महासमुंद : विपरित दिशा से आ रही मोटर सायकल ने मारी ठोकर, मामला दर्ज.
महासमुंद थाना अंतर्गत मचेवा नहर के पास विपरित दिशा से आ रही मोटर सायकल ने मारी ठोकर, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
अश्वनी कुमार जोशी ने पुलिस को बताया कि वार्ड नं0 8 नयापारा महासमुंद थाना व जिला महासमुन्द का निवासी है क्रेडा विभाग महासमुंद में हेल्पर के पद पर पदस्थ है, 02 जून 2022 को वह अपने मो0सा0 होण्डा साईन क्र0 CG04 NG 1375 से अपने आफिस स्टाफ के दोस्त अश्वनी कुमार निराला के साथ निजी काम से ग्राम मचेवा गया था कि रात्रि करीबन 09 बजे वापस घर आते समय मचेवा नहर के पास पहुंचा था कि विपरित दिशा से आ रही मो0सा0 का चालक अपनी मो0सा0 को तेजी व लापरवाही पूर्वक चलाकर उसके मो0सा0 को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया।
एक्सीडेंट से वह और उसके दोस्त अश्वनी कुमार निराला मोटर सायकल सहित गिर गये, एक्सीडेंट से उसके हाथ की उंगली एवं उसके दोस्त के पैर में चोट आई थी। एक्सीडेंट करने वाले मोटर सायकल CD डिलक्स था जिसमें नम्बर नही लिखा था मोटर सायकल चालक का नाम पता पूछने पर अपना नाम हेमेन्द्र उर्फ सोनू राजपूत पिता तेज सिंह राजपूत ग्राम बरोण्डा बाजार का रहने वाला बताया एवं उसके साथ पीछे बैठे लड़का अपना नाम देव कुमार साहू ग्राम बरोण्डा बाजार का रहने वाला बताया। उसे एवं उसका दोस्त को साधारण चोट आने से उपचार प्राईवेट अस्पताल में कराये है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने हेमेन्द्र राजपूत चालक आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 279-IPC, 337-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।