महासमुंद : एकराय होकर चार लोगो ने हाथ मुक्का लात से की मारपीट
महासमुंद थाना अंतर्गत उत्तम पेट्रोल पंप के आगे एकराय होकर चार लोगो ने हाथ मुक्का लात से की मारपीट, जिसपर मामला दर्ज किया गया है.
पुरूषोत्तम बांधे ने पुलिस को बताया कि 13 जुलाई 2022 को मोटर सायकल से ग्राम बेमचा गया था वापस लौटते समय लगभग शाम 07.30 बजे उत्तम पेट्रोल पंप के आगे तुमगांव रोड महासमुंद के पास पहुंचा था कि मोटर सायकल में तीन लोग बैठकर आ रहे थे और उसे रूकने के लिए बोले तो मैं नही रूका।
वे तीनों लोग रोड में फिसलकर गिर गये। तब वह गाड़ी रोका तो वे तीनों जिन्हे वह पहचान लिया उनमें ललित यादव, तोषन सेन व डोमन यादव थे जो उसे मां बहन की अश्लील गाली गलौज कर तेरे कारण गिरे है कहकर उससे मारपीट करना शुरू कर दिये उसी दौरान ईमलीभाठा का रहने वाला उनका साथी राहूल ध्रुव भी आ गया और चारों मिलकर उसे जान से मारने की धमकी देकर हाथ मुक्का लात से मारपीट करने लगे। उनके द्वारा मारपीट करने से दाहिने हाथ कलाई, कंधे में चोट आया है। जहां से उसे ईलाज के लिए जिला अस्पताल महासमुंद भेजे थे ईलाज के बाद उसे अपने घर खरोरा चला गया. मामले की शिकायत पर पुलिस ने आरोपीयो के विरूद्ध अपराध धारा 294-IPC, 323-IPC, 34-IPC, 506-IPC अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।